Browsing: Encounter Mao
चाईबासा के जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी इस्माइल पूर्ति हुआ ढेर
चाईबासः पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली इस्माइल पूर्ति उर्फ अमृत मारा गया है. पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है. अमित रेणु ने बताया कि गोइलकेरा और टोंटो थाना की सीमा से सटे वन क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई. उन्होंने कहा, ‘‘गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. बुधवार…
हजारीबागः हजारीबाग और चतरा की सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी रिजनल कमेटी मेंबर सहदेव महतो, 10 लाख का इनामी जोनल कमेटी मेंबर रंजीत गंझू के अलावा एरिया कमांडर बुधन करमाली और महिला नक्सली नताशा भी शामिल हैं. नताशा, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली है. लंबे समय से वह इस इलाके में नक्सलियों के दस्ते में सक्रिय रही है. यह मुठभेड़ चतरा- हजारीबाग के सीमावर्ती खपिया के जंगल में हुई है. झारखंड…
रांचीः सारंडा के जंगलों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत लगभग 53 नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने आर- पार की लड़ाई छेड़ दी है. सुरक्षा बलों ने सारंडा के वलगभग 21 किलोमीटर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है. इन कार्रवाईयों में कम से कम 500 सुरक्षा बल शामिल हैं. झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी वलगातार नजरें बनाये हुए हैं. माना जा रहा है कि सारंडा में माओवादियों के विरुद्ध आखिरी लड़ाई है. गुरुवार को भी मनोहरपुर क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही.…
रांचीः झारखंड के पश्चिम सिंहभूम स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी माओवादी अनल दा उर्फ पतिराम मांझी समेत 15 नक्सली मारे गए हैं. अनल के अलावा पांच और इनामी माओवादी मारे गए हैं, जिसमें 25 लाख का इनामी अनमोल भी शामिल है. झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह और झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया है कि अभी तलाशी जारी है. आगे और भी सूचनाएं सामने आएंगी. पुलिस…
बोकारोः कई सालों से माओवादी दस्ते में सक्रिय सदस्य के तौर पर काम कर रही सुनिता मुर्मू ऊर्फ लीलमुनी मुर्मू ने सोमवार को बोकारो पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. 21 अप्रैल को बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी में पुलिस ने माओवादियों के शीर्ष लीडर और एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया है. इसके साथ ही पुलिस ने कई हथियार और सामान बरामद किए हैं. नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में इसे पुलिस की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान संगठन…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us