Browsing: Gumla
गुमलाः झारखंड के गुमला में सुरक्षा बलों ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था. लोहरा के अलावा अरविंद नायक, मुनेश्वर सिंह और जितेन्द्र लोहरा को गिरफ्तार किया गया है. उग्रवादियों के पास से एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस को जानकारी मिली थी डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी…
गुमलाः झारखंड के आदिवासी बहुल गुमला जिले रायडीह प्रखंड के नवागढ़ बैगाटोली निवासी मलकन बैगा (65) की कब्र खोदकर कंकाल निकाला गया है. मलकन बैगा की चार साल पहले मौत हुई थी. अब जाकर उनकी बेटी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. हत्या की आशंका में पुलिस ने कब्र से शव निकालकर जांच शुरू की है. मंगलवार को रायडीह पुलिस ने मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर मलकन बैगा का कंकाल बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा. हालांकि सालों पहले के नर कंकाल होने के कारण सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका.…
झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के तमाम सरकारी दावे को शिवानी की मौत बेमानी साबित करने को काफी हैं. आदिवासी बहुल गुमला जिले के 15 साल की स्कूली छात्रा शिवानी कुमारी लोहरा को सुबह में सिरदर्द और उल्टियां की शिकायत पर माता- पिता उसे लेकर जब अस्पताल के लिए निकले थे, तो उनके जेहन में रत्ती भर भी इसका ख्याल नहीं था कि उन्हें एक दर्दनाक दास्तां अथवा किसी अनहोनी से सामना करना होगा. शिवानी को न समय पर मुकम्मल इलाज मिला और न ही एंबुलेंस. दर्द से तड़पती शिवानी ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया. चैनपुर…
गुमलाः गुमला जिले भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के छात्रावास में बुधवार की सुबह एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के की अधिकारी स्कूल पहुंचे हैं. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा मोनिका कुमारी ने छात्रावास के तीसरे तल स्थित अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वह बूढ़ीपाठ गांव निवासी चैतू उरांव की पुत्री थी. उसका दाखिला कस्तूरबा में हुआ था. विद्यालय की वार्डन दिव्या टोप्पो ने बताया कि प्रतिदिन की…
रांचीः झारखंड में गुमला से वर्ष 2018 में लापता 6 वर्षीय बच्ची के मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो हफ्ते का समय दिया है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि यदि इस अवधि में अनुसंधान का सार्थक परिणाम सामने नहीं आया, तो मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जा सकती है. सुनवाई के दौरान झारखंड की डीजीपी वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित हुईं और जांच की वर्तमान स्थिति की उन्होंने जानकारी दी. इस पर कोर्ट ने पूछा…
गुमला : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के बरडीह और देवगांव चापाटोली गांव में हाथी ने दो लोगों को पटककर मार डाला है. हाथी के हमले में तीन लोग घायल हैं. इन दिनों झारखंड के जंगलों- पहाड़ों के किनारे बसे गांवों में हाथियों के हमले बढ़े हैं. और इन घटनाओं में सबसे ज्यादा आदिवासी मारे जा रहे हैं. पिछले रविवार को खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा पतराटोली गांव के 33 वर्षीय उमेश बारला को एक हाथी सूढ़ के सहारे घर से बाहर खींचकर निकाला और पटक दिया. इसके बाद बांस की झाड़ियों के पास ले जाकर हाथी ने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us