Browsing: Home Minister Amit Shah

ओडिशा से राज्यसभा की सांसद ममता मोहंता ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूचि मे शामिल करने की मांग रखी. अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इस मुलाकात और बातचीत के बारे में उन्होंने कहा, “कुड़माली मातृभाषा को संविधान की 8वीं अनुसूचि में शामिल करने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से सकारात्मक बातचीत हुई. इस संबंध में संकेत मिले हैं कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेगा.” उन्होंने कहा, “मुलाकात के दौरान ओडिशा से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों और प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर अत्यंत सकारात्मक चर्चा हुई.”

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की उपस्थिति में सिलिगुड़ी में विभिन्न हितधारकों और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में भारत सरकार और राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. शनिवार को हुई बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेदु अधिकारी के अलावा राजनीतिक प्रतिनिधियों में सांसद राजू बिस्ता, सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला, पहाड़ मंत्री बिशाल लामा, जीजेएम नेता बिमल गुरुंग, जीएनएलएफ नेता मान घीसिंग, विधायक भरत छेत्री, विधायक सोनम लामा, विधायक नोमन राई, सीपीआरएम नेता जेबी राई, गोरानिमो नेता दावा पाखरीन,…

Read More

भारत सरकार ने अवैध आप्रवास और अन्य असामान्य कारणों से उत्पन्न जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करने तथा उनसे निपटने के उपाय सुझाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. समिति के अध्यक्ष प्रकाश प्रभाकर नावलेकर होंगे. समिति में जनगणना आयुक्त के अलावा दुर्गा शंकर मिश्रा, बालाजी श्रीवास्तव और शमिका रवि सदस्य के रूप में शामिल होंगे. गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (Foreigners-I) समिति के सदस्य सचिव होंगे. समिति को एक वर्ष के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी और आवश्यकता पड़ने पर गृह मंत्रालय इसके कार्यकाल को छह महीने तक बढ़ा सकता है. अमित शाह ने बताया राष्ट्रीय चुनौती…

Read More

रांचीः गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में शुरू हो गई है. बैठक से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री समेत परिषद के सदस्यों का स्वागत किया. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत समेत 70 लोग शामिल हैं. इस बैठक पर शासन- प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं. अमित शाह बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार की रात ही रांची पहुंच गये थे. हेमंत सोरेन भी दिल्ली से बुधवार को…

Read More