Browsing: IAS Vinay Kumar Choubey Arrest

हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले के आरोपी आईएएस अधिकारी विनय विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. जस्टिस एआर चौधरी की अदालत ने विनय चौबे को बेल देने से इंकार किया है. इससे पहले कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया. हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी विनय चौबे के खिलाफ हजारीबाग एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. आरोप है कि विनय चौबे हजारीबाग में डीसी पद पर रहने के दौरान वन विभाग की भूमि के पांच प्लॉटों की अवैध तरीके से जमाबंदी…

Read More

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय शराब नीति बन रही थी उसी समय मैंने मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र लिखकर नेक्सस और गड़बड़ियों पर ध्यान दिलाया था. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इसका तो अर्थ यही लग रहा है कि इन लोगों के बीच उस समय कहीं ना कहीं लेन देन में कोई कम-बेसी हुई, तभी आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर कार्रवाई हुई. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से तो यही प्रतीत…

Read More

रांचीः झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) को दो दिनों की रिमांड मिली है. एसीबी की विशेष अदालत ने इस बाबत आदेश दिया है. एसीबी की ओर से इनसे पूछताछ के लिए सात दिनों दिनों की रिमांड मांगी गयी थी. गिरफ्तार अधिकारी के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया. बुधवार को सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद एसीबी को दो दिनों की रिमांड का आदेश जारी किया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के बाद झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड शराब घोटाले का तार सीधे सरकार से जुडा है. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि अगर वे (हेमंत सोरेन) इस मामले में पाक साफ हैं, तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करें. बाबूलाल मरांडी का कहना है कि शराब घोटाला दो राज्यों (झारखंड और छत्तीसगढ़) से जुड़ा हुआ है. इसलिए राज्य सरकार इसकी जांच सीबीआई से कराने…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, तत्कालीन उत्पाद सचिव सह निदेशक, झारखंड वीबरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया है. विनय कुमार चौबे के अलावा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. विनय चौबे अभी पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव पद पर कार्यरत थे. झारखंड में राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी की यह पहली कार्रवाई है, जब उसने किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले सोमवार की सुबह लगभग 11…

Read More