Browsing: Independence Day

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू कराने के लिए समर्थन देने का आग्रह किया और कहा कि अब यह मुद्दा ‘राजनीतिक अखाड़े का शिकार’ नहीं बने रहना चाहिए. उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में युवाओं से समाज और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका संभालने का आह्वान भी किया. वहीं, प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के विषय पर कहा, “मैं सभी राजनीतिक दलों से लाल किले की प्राचीर से और तिरंगे झंडे की छाया में आग्रह करता हूं कि महिला आरक्षण…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में नक्सलवाद और माओवाद को देश के सामने दशकों पुरानी चुनौती बताते हुए इसे ख़त्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने कहा, “नक्सलवाद ने चार दशकों तक देश के बड़े हिस्से और बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबाकर रखा और संविधान की धज्जियां उड़ाईं. नक्सल हिंसा के खिलाफ लड़ाई में 3,500 से अधिक पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए.” उन्होंने कहा कि यह संख्या युद्ध में मारे जाने वाले जवानों से ज़्यादा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद ही…

Read More

दुमका.‎ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडोत्तोलन किया. इससे पहले उन्होंने परेड निरीक्षण किया. अपने संबोधन में राज्यपाल ने झारखंड के विकास, युवाओं, किसानों, महिलाओं, जनजातीय समाज, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा. समारोह को संबोधित करते हुए ‎राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है. योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना, प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना और भ्रष्टाचार के प्रति…

Read More

रांचीः रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विकास को गति देने, परीक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्तियों व रोजगार, नई कृषि अर्थव्यवस्था, महिलाओं को तरक्की की अगली कतार में लाने पर चर्चा की. झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के जारी आंदोलन और जेपीएससी की परीक्षा में जारी जांच के बीच मुख्यमंत्री ने मोराबादी मैदान से…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर जोर दिया. राष्ट्र के नाम अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन किया और कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों, श्रमिकों, खिलाड़ियों, सुरक्षाबलों और समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान की सराहना करते हुए देशवासियों से संविधान के मूल्यों और मूल कर्तव्यों का पालन करने की अपील की. द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत का संविधान…

Read More