Browsing: Jantar Mantar

जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े हुए नहीं हैं. ध्रुव राठी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे देश में बाकी लोग प्रदर्शन करने आए थे, ठीक उसी तरह से वो भी इसमें शामिल होने आए. ध्रुव राठी ने कहा, “वोट चोरी एक बहुत संवेदनशील मुद्दा है, मैं इसी का विरोध जताने यहां आया था. यहां व्यक्तिगत तौर पर आया हूं, मैं सीजेपी से जुड़ा हुआ नहीं हूं. व्यक्तिगत तौर पर प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने आए थे.” ध्रुव राठी से पूछा गया कि क्या वो किसी राजनीतिक दल…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर मोदी सरकार के रवैये की तीखी आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”दस दिन पहले, आपकी सरकार ने युवाओं का लाठी-डंडे और पैलेट गन से दमन किया. जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब आप बदले की भावना से उनपर एफ़आईआर करवा रहे हैं. उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है.” ”युवाओं ने आंदोलन इस शर्त पर वापस लिया कि उनपर कार्रवाई नहीं होगी, अब आपकी सरकारें अपनी ही ज़ुबान से पलट गई हैं.” उन्होंने लिखा है, ”युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक…

Read More

नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जिल्ली में जारी धरना प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रतिनिधियों की केंद्र सरकार के मंत्री जेपी नड्डा से दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बातचीत हुई. इसमें केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे. यह बातचीत क़रीब दो घंटे तक चली. इसमें सीजेपी ने अपनी प्रमुख मांगे सरकार के सामने रखीं. इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, नीट पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवज़ा भी शामिल है. बातचीत के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने…

Read More