कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर मोदी सरकार के रवैये की तीखी आलोचना की है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”दस दिन पहले, आपकी सरकार ने युवाओं का लाठी-डंडे और पैलेट गन से दमन किया. जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब आप बदले की भावना से उनपर एफ़आईआर करवा रहे हैं. उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है.”
”युवाओं ने आंदोलन इस शर्त पर वापस लिया कि उनपर कार्रवाई नहीं होगी, अब आपकी सरकारें अपनी ही ज़ुबान से पलट गई हैं.”
उन्होंने लिखा है, ”युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवा रही हैं. बच्चियों को डॉक्स करवा रही हैं. अहंकार इतना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद सदन में क़दम तक नहीं रखा और जिम्मेदारी लेने वाला बयान देते से बचते रहे.”
उन्होंने लिखा, ”अब ये सब फेस सेविंग और इमेज प्रोटेक्शन के हथकंडे नहीं चलेंगे, युवा आपका सच जान चुका है. थोड़ी सी भी शर्म बची है तो अमित शाह का इस्तीफ़ा लीजिए.”
