Browsing: Jharkhand Health System

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के तमाम सरकारी दावे को शिवानी की मौत बेमानी साबित करने को काफी हैं. आदिवासी बहुल गुमला जिले के 15 साल की स्कूली छात्रा शिवानी कुमारी लोहरा को सुबह में सिरदर्द और उल्टियां की शिकायत पर माता- पिता उसे लेकर जब अस्पताल के लिए निकले थे, तो उनके जेहन में रत्ती भर भी इसका ख्याल नहीं था कि उन्हें एक दर्दनाक दास्तां अथवा किसी अनहोनी से सामना करना होगा. शिवानी को न समय पर मुकम्मल इलाज मिला और न ही एंबुलेंस. दर्द से तड़पती शिवानी ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया. चैनपुर…

Read More

रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स-2) के निर्माण कार्य पर रोक लगाने को कहा है. सुनवाई को दौरान आयोग ने रिम्स 2 के लिए रैयतों की अधिग्रहित जमीन के बारे में रिपोर्ट तलब की. अधिकारियों ने रिम्स टू के लिए अधिगृहित की गई 222 एकड़ भूमि और रैयतों की सूची सौंपी. हालांकि अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि अब तक कितने रैयतों को उनकी अधिगृहित भूमि के मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है. आयोग ने कहा है कि जब तक आयोग के समक्ष इस मामले की सुनवाई चल रही…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. आने वाले समय में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम नागरिकों को समय पर, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, और इसे सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एंबुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं पर चिंता जताई है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, दवाओं और आपात सेवाओं की गुणवत्ता में हर हाल में सुधार दिखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने तथा आपातकालीन स्थिति में मरीज को त्वरित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने को लेकर उबर व ओला कांसेप्ट की सुविधा की व्यवस्था का…

Read More

जमशेदपुरः तेजी से बदलती तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में भी मानवीय संवेदनाएं चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. एक सफल डाक्टर बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है. उनमें करुणा, धैर्य और मानवीय संवेदनाओं का होना भी उतना ही आवश्यक है. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज (एटीएमसी) के प्रथम ग्रेजुएशन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक चिकित्सक केवल रोगों का उपचार नहीं करता, बल्कि मरीजों को आशा, विश्वास और जीवन जीने का नया साहस भी देता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा…

Read More