Browsing: Jharkhand Politics

जमशेदपुरः पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन शनिवार को आदिवासी दिवस के मौके पर पूरे रौ में दिखे. पुरानी ऊर्जा और तेवर समेटे हुए. गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते चंपाई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता, जमीन की रक्षा की बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि रांची के नगड़ी मौजा में रिम्स-2 के लिए किसानों, रैयतों की जमीन नहीं लेने देंगे. 24 अगस्त को वे वहां रैयतों के साथ हल चलाएंगे. सरकार में हिम्मत है तो रोक कर दिखाये. उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकूमत से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में हमारे…

Read More

रांची: झारखंड में हटिया से बीजेपी  विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी ने विधानसभा में मुख्य सचेतक और विधायक राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को सचेतक बनाया है. इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है. राज सिन्हा धनबाद से थर्ड टर्म के विधायक हैं. नागेंद्र महतो बगोदर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं. नवीन जायसवाल को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंज्ञी कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व त्री अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है. पिछले विधानसभा कार्यकाल में बिरंची नारायण को मुख्य सचेतक और जेपी…

Read More

दुमकाः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जनता की समस्याओं से झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ दलों को कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें तो बस रुपये कमाने की चिंता है. उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में हुई लगातार बारिश से एक ओर जहां किसानों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने सरकार की व्यवस्था की कलई खोल दी है. राज्य में काफी संख्या में पुल-पुलिया और सड़क पानी में बह गए. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि मरीज समय पर अस्पताल…

Read More

रांचीः विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद आजसू पार्टी अपनी खोयी ताकत समेटने के लिए जदोदजहद कर रही है, लेकिन तमाम जद्दोजहद के बीच उसे झटके पर झटका मिलता दिख रहा है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव, तेज तर्रार वक्ता विजय कुमार साहू ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. विजय कुमार साहू पूर्व में रामगढ़ जिला का अध्यक्ष भी रहे हैं. मांडू, रामगढ़, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं, समर्थकों को समेटने का काम किया. ओबीसी चेहरा विजय साहू आगे किस पार्टी के…

Read More

रांचीः स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय पर रांची स्थित एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट में आरोप गठित (चार्ज फ्रेम) हुआ है. इस दौरान सरयू राय कोर्ट में उपस्थित थे. इस मामलो में कोर्ट ने 12 अगस्त से गवाही शुरू करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने भियोजन पक्ष को गवाहों की पेशी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. यह मामला डोरंडा थाना कांड संख्या 105/22 से जुड़ा है. स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया था कि विभाग के गोपनीय दस्तावेजों की…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक चलेगा. इस बाबत शुकवार को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है. एक से सात अगस्त तक चलने वाले मानसून में पांच कार्यदिवस होंगे. जबकि दो और तीन अगस्त को अवकाश रहेगा. 26 प्रस्तावों पर मंजूरी कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. पथ प्रमण्डल, राँची (ग्रामीण) अन्तर्गत सिल्ली-बंता-हजाम टीकर- रंगामाटी पथ (MDR-25) के कि०मी० 0.00 से कि०मी० 39.00 तक (कुल लं०-39.00 कि०मी०) के राईडिंग क्वालिटी में सुधार (IRQP)…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने बिहार में हो रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) को गलत करार दिया है. इसके साथ ही जोर देकर कहा है कि झारखंड में कोई वैसा प्रयास किया जाएगा, तो पार्टी पुरजोर विरोध करेगी. गुरुवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना है न कि वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोटरों को उनके मताधिकार से वंचित कराना है. लेकिन आयोग दूसरे ट्रैक पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, बिहार में चुनाव आयोग ने…

Read More

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार की कथित नाकामियों के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों के सामने आक्रोश प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी प्रमुख नेता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष शामिल हुए. गिरिडीह जिलांतर्गत तीसरी और गावां प्रखंड कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने हेमंत सरकार की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि इस सरकार में करप्शन का बोलबाला…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में आजसू को जनता ने उसकी हैसियत बता दी है. नीति और सिद्धांत विहीन पार्टी ने राज्य में हमेशा आरक्षण और स्थानीय नीति पर दोहरी राजनीति करती रही है. जेएमएम नेता ने कहा कि जो पार्टी झारखंड में ओबीसी आरक्षण को 24 से घटकर 14 प्रतिशत करने के लिए जिम्मेदार है, वह आरक्षण पर नैतिकता की दुहाई दे रही है. पिछले चुनावों के परिणाम पर गौर करें तो ये साफ नजर आता है कि आजसू पार्टी का अब कोई जनाधार नहीं बचा है. जेएमएम…

Read More

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने कहा है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के 11 सालों की उपलब्धियां गिनाने वाले बीजेपी नेताओं को इसका भी जवाब देना चाहिए कि झारखंड विधानसभा से पारित सरना धर्म कोड के प्रस्ताव को क्यों लटका कर रखा गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने मंगलवार को रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में सिलसिलेवार ढंग से मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियां गिनाई हैं. जेएमएम प्रवक्ता ने इन उपलब्धियों को राजनीतिक स्टंट बताते हुए कई सवाल पूछे हैं. डॉ खत्री ने कहा है कि मणिपुर में महीनों…

Read More