Browsing: Jharkhand

पलामूः जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में बिजली की तार के चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के निकट हुई है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय बिंदु मेहता अपने 12 वर्षीय पुत्र बिपिन मेहता के साथ डीजल लेने के लिए अहले भोर निकले थे. बिंदु मेहता की भतीजी की शादी को लेकर सोमवार को बारात आने वाली थी. शादी की तैयारी में जुटे बिंदु मेहता अपने…

Read More

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में एक दर्दनाक हादसे की खबर ने दहला दिया है. शहर के कदमा क्षेत्र में चलती एक कार में आग लग गई. इस घटना में कार चला रहे सुनील अग्रवाल की मौत हो गई है. पुलिस ने काक के अंदर से कंकाल बरामद किया है. 50 साल के सुनील अग्रवाल विजया हैरीटेज के रहने वाले थे. सुबह में वे अपनी गाड़ी से बाहर निकले थे. घर वालों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली है कि सुनील अग्रवाल एक एलपीजी सिलेंडर लेकर घर से निकले थे. चलती कार में पहले आग लगी. और कुछ ही देर…

Read More

रांचीः पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर से अगवा किए गए झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों का अब तक पता नहीं चला है. सभी प्रवासी मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के रहने वाले हैं. इधर प्रवासी मजदूरों के परिजन बेहाल हैं और मजदूरों की सुरक्षित वापसी को लेकर उनकी निगाहें सरकार पर टिकी है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के विदेश मंत्री से मदद मांगी है. जिन मजदूरों का हथियारबंद हमलावरों ने अपहरण किया गया है, उनमें बगोदर प्रखंड के दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उतम महतो शामिल है. सभी…

Read More

रांचीः झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने धनबाद में छापेमारी कर कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त चार लोगों को हथियार और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला भी शामिल है. सभी की उम्र 20-21 साल है. इनके पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, कई इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस जैसे-मोबाइल, लैपटॉप, भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज/पुस्तक बरामद किए गए हैं. एटीएस को सूचना मिली थी कि प्रतबंधित आंतकवादी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर, अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस), आइएसआइएस (ISIS) से जुड़े कुछ लोग राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़कर सोशल मीडियम और अन्य माध्यमों से गुमराह कर रहे हैं…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन समेत 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल स्पेन और स्वीडेन यात्रा पर निकल गए हैं. शनिवार को यह प्रतिनिधमंडल स्पेन के मेड्रिड पहुंच रहा है. 19 से 27 अप्रैल की इस आधिकारिक यात्रा का मकसद झारखंड को एक प्रमुख निवेशक डेस्टीनेशन के तौर पर बढ़ावा देना है. साथ ही एक योजनाबद्ध तरीके से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) के साथ दुनिया भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलकर निवेश को आकर्षित करना है. इस दौरान प्रतिनिधमंडल स्पेन के मेड्रिड, बार्सिलोना और स्वीडन के गोथेनबर्ग जाएगा. निवेश के लिए…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) वर्ष 2025-26 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं और लंबित रिजल्ट के प्रकाशन को लेकर का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है. जारी कैलेंडर के मुताबिक 13 परीक्षाओं में कुल 38,988 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशन, परीक्षा एवं परिणाम की संभावित तिथियां जारी की गयी हैं. 580 पदों के लिए उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा जुलाई में होगी. जबकि इसका रिजल्ट नवंबर में प्रकाशित होगा. जारी कैलेंडर के मुताबिक इसी साल दारोगा (अवर निरीक्षक) के 975 पदों के लिए अक्टूर में परीक्षा होगी. जबकि इसका रिजल्ट जनवरी 2026 में प्रकाशित होगा. 4,919 आरक्षियों की…

Read More

रांचीः रामनवमी को लेकर पूरे झारखंड में उल्लास है. झारखंड की राजधानी रांची भी राममय है. मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ है. महावारी अखाड़ों में पताके लहरा रहे हैं. राम गुणगान और भजन से भक्ति का वातावरण बना है. सुबह से ही मेनरोड स्थित श्रीराम मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. दोपहर में श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नेतृत्व में मुख्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा और आवश्यक सुविधा को लेकर प्रसासनिक बंदोबस्त किए गए हैं. झारखंड के दूसरे शहरों, जिला मुख्यालयों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी…

Read More

बोकारोः शुक्रवार को बोकारो बंद के बाद हालात को सामान्य करने की कोशिशों में जुटी पुलिस ने कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह और उनके कई समर्थकों को हिरासत में लिया है. श्वेता सिंह को फिलहाल सर्किट हाउस में रखा गया है. इससे पहले शुक्रवार की रात प्रशासन ने चास अनुमंडल क्षेत्र में धारा 163  लागू कर दिया है. बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव और एसपी मनोज स्वर्गियरी ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. पुलिस बलों को जगह- जगह तैनाती की गई है. धारा 163 लागू किए जाने के बाद पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई…

Read More

रांचीः झारखंड के चाईबासा जिले में अवस्थित सम्प्रेक्षण गृह (रिमांड होम) से बाल बंदियों ने भारी तोड़फोड़ करते हुए उत्पात मचाई और 21 भाग निकले. हालांकि चार बाल बंदी देर रात वापस लौट आए हैं. उत्पात की खबर मिलते ही उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित यह सम्प्रेक्षण गृह (रिमांड होम) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के पास अवस्थित है. घटना मंगलवार शाम छह बजे की है. भागे बाल बंदियों की तलाश की जा रही है. उपायुक्त ने घटना…

Read More

जमशेदपुरः एनकाउंटर में मारा गया शार्प शूटर अनुज कनौजिया का शव लेकर उसकी बहन उत्तर प्रदेश चली गई है. इससे पहले जमशेदपुर में मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस बीच पुलिस ने जमशेदपुर स्थित भूमिहार मेंशन को भी सील कर दिया है. यह संपत्ति किसकी है, इसकी जांच का जिम्मा पुलिस ने अंचलाधिकारी को दिया है. जानकारी के अनुसार उक्त संपत्ति चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर की है. जो जमीन कारोबार का काम करता है. इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया है. पुलिस राहुल से अनुज के साथ संबंध…

Read More