Browsing: Karam Parv

पलामूः झारखंड के पलामू में नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है. एक युवक की तलाश जारी है. इन घटनाओं को लेकर गांव में मातम पसरा है. साथ ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है. बुधवार की सुबह किशोर-किशोरी करम डाली का विसर्जन करने नदी गए थे. इस दौरान नदी में डूबने से पांच की मौत हुई. फिर पल भर में करम पर्व की खुशियां मातम में बदल गई, एक घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द गांव की है. पतरिया खुर्द गांव के एक 21 साल के युवक समेत पांच किशोर…

Read More

खूंटीः चाला अखड़ा खोड़हा के तत्वावधान में खूंटी में करम पूर्व संध्या एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इसमें खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला जिले से आए आदिवासी समाज के लोगों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया. कार्यक्रम की शुरुआत खूंटी कचहरी मैदान से शोभायात्रा के साथ हुई. शोभायात्रा नेताजी चौक तक निकाली गई. इसमें विभिन्न खोड़हा दलों के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. इसके बाद कचहरी मैदान में गीत-नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. खोड़हा दलों ने जनजातीय पारंपरिक नृत्य…

Read More