Browsing: Land Subsidence

धनबाद. धनबाद में रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतगर्त के बट्टू बाबू बंगला के समीप रविवार को कोयला चुनने के दौरान अचानक भू-धंसान होने से दो लोगों की मौत हो गई है. मलबे में दबने से कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. मरने वालों में दोनों महिलाएं हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत महिलाओं के शव आनन-फानन में उनके परिवार के लोग ले गए हैं. मृतकों में एक राजबाड़ी केवट टोला और दूसरी महिला…

Read More