Browsing: Mausibadi

रांचीः रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार को रथयात्रा महापर्व के अवसर पर भक्ति और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. शाम को भगवान भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान किए, तो भक्त अपने प्रभु को निहारते रहे. भक्तों की भीड़ के बीच से जय जगन्नाथ का जयघोष गुंजायमान होता रहा. ऐतिहासिक रथ यात्रा के साक्षी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई गणमान्य…

Read More

रांचीः मौसीबाड़ी मलारकोचा निवासी सुनील यादव के दो बच्चों के गुम होने के बाद से अब तक उनका सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने छानबीन के लिए विशेष टीम गठित की है. बच्चों के सुकुशल बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने राजद नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में धुर्वा शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी चौक पर धरना दिया. मंगलवार को ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर मौसीबाड़ी इलाके पहुंचे और गुम बच्चों के परिजन तथा स्थानीय लोगों से जानकारी ली. इसके साथ ही जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए. इधर धरना…

Read More