Browsing: RajyaSabha Election in Jharkhand
रांचीः झारखंड में राज्यसभा को लेकर कांग्रेस के द्वारा उम्मीदवार की घोषणा पर सत्तारूढ़ तथा कांग्रेस के सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंखे तरेर दी है. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि कांग्रेस ने बिना सहमति के उम्मीदवार की घोषणा कर पार्टी को ठेस पहुंचाया है. जेएमएम दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है. सुप्रियो भट्टाचार्या ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना से केंद्रीय अध्यक्ष और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया गया है. इस बारे में उन्हें ही अंतिम फैसला लेना है. गौरतलब है कि गुरुवार की रात…
कांग्रेस ने राज्यसभा की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि झारखंड में भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. प्रणव झा को झारखंड से उम्मीदवार बनाया गया है. कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को भी उम्मीदवार बनाया गया है. पवन खेड़ा कांग्रेस कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है. कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटें खाली हुई हैं, जिनमें से कांग्रेस तीन सीटें जीत सकती है. राहुल गांधी की…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी की नेता सीता सोरेन की बेटी राजश्री सोरेन ने भी राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी दादी रूपी सोरेन और चाचा हेमंत सोरेन से मन की बात कही है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजश्री सोरेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है. कई लोगों ने इच्छा जाहिर की है, तो हमें भी लगा यह बात कहनी चाहिए. फैसला बड़ों को लेना है. हम छोटे हैं. अगर उन्हें लगता…
रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा के तीन शीर्ष नेता रविवार दिल्ली रवाना हुए. इनमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हैं. चारों नेता वहां राज्यसभा चुनाव के अलावा राज्य की मौजूदा राजनीति को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे. झारखंड के नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर ली है. यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी गई है. चर्चा के बाद जीत-हार की संभावना को…
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं. जबकि सत्तारूढ़ दलों के अलावा बीजेपी की निगाहें हेमंत सोरेन की रणनीति और निर्णय पर टिकी है. इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एक सीट पर दावेदारी की. करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन के आवास से बाहर निकले के राजू ने मीडिया से…
रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंदर राज्यसभा की एक सीट पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. शुक्रवार को ओडिशा से जेएमएम के कार्यकर्ता रांची पहुंचे और हेमंत सोरेन को एक मांग पत्र सौंपा. इसमें अंजनी को राज्यसभा भेजने का आग्रह किया है. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर ‘अंजनी सोरेन जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए. इससे पहले अंजनी सोरेन मरांडी ने एक निजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा स्पष्ट रूप से जताई थी. अंजनी सोरेन ओडिशा के मयूरभंज…
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक सीट पर दावा ठोका है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे की इस मुलाकात में दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ दलों की जीत को लेकर चर्चा हुई. सीएम आवास से बाहर निकले कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से कहा कि पूरी बैठक काफी सकारात्मक रही है और एक मुद्दे पर दोनों दल सहमत हैं कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार की हार सुनिश्चित करना है. झारखंड…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us