Browsing: Ramgarh

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो में पुलिस ने छापामारी कर अवैध हथियार बनाने का पर्दाफाश किया है. साथ ही अवैध हथियार बनाने के जुर्म में पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, 9 मैगजीन, हथियार बनाने की मशीन, लोहे के पार्ट्स व अन्य सामान बरामद किया है. यह धंधा लोहार की दुकान में चल रहा था. पुलिस ने मामले में दिनेश विश्वकर्मा, उसकी पत्नी नूतन देवी, दिनेश का बड़ा भाई अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ चल रही है. यह परिवार मूल रूप से नवादा…

Read More

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस की एक संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम घायल हो गया है. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल, पांच दर्जन जिंदा कारतूस और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं. घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया है कि रांची, धनबाद और…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ शहर के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में रविवार सुबह नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए. स्थायी ग्रामीणों ने मौके पर एक बच्चे को बाहर निकाल लिया. अन्य दो बच्चों की खोज के लिए पतरातू से स्थानीय गोताखोर बुलाए गए. कई घंटे की तलाशी के बाद गोताखोरों दो शाम में दोनों बच्चों के शव निकाले. शहर के बागाली टोला का आयुष कुमार तिवारी, किसान नगर निवासी प्रिंस सोनकर और रामगढ के नए बस स्टैंड के निकट का रहने वाला वैभव कुमार घर में फुटबॉल खेलने की बात कह सुबह में दामोदर नदी के किनारे पहुंचे. तीनों…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर तीन लोगों को मार डाला. गोला वन क्षेत्र के बंदा, मुरपा एवं धोरधोरिया में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है. जानकारी के अनुसार, बंदा क्षेत्र में ईंट भट्ठा पर काम कर रहे तालाटांड पतरातू निवासी 25 वर्षीय धीरज भुइयां और कुजू निवासी 25 वर्षीय युगल भुइयां पर अचानक हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. वहीं, महुआ चुन रहे 70 वर्षीय श्याम देव साहू को भी अपनी चपेट…

Read More

रामगढ़ः कोयलांचल के लोकप्रिय वामपंथी और मजूदर नेता मिथिलेश सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. रामगढ़ के कैथा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. 71 साल के मिथिलेश सिंह की पहचान जुझारू, संघर्षशील और स्पष्ट वादी नेता के रूप में थी. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे रामगढ़ कोयलांचल में शोक की लहर फैल गयी है. लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुटी हुई है. उनका अंतिम संसकार शनिवार को गिद्दी में दामोदर नद के किनारे किया जाएगा. जेल में रहे, मीसा एक्ट भी…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में कुजू स्थित सीसीएल की करमा परियोजना की खुली खदान में शनिवार तड़के कथित अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में तीन लोग घायल हैं. सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. बड़ी तादाद में स्थानीय लोग चाल के पास पहुंचे हैं. उधऱ आक्रोशित ग्रामीणों, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों ने सीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए करमा पीओ कार्यालय के समक्ष शव रखकर…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट को सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ दी गई है. इस यूनिट से बहुत जल्दी 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. मंगलवार को पहले दिन के ट्रायल में 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हो रहा था. संभावना है कि 31 मार्च तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. यहां से सारी बिजली झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मिलने लगेगी. इस प्लांट की शेष दो यूनिट इस वर्ष के अंत तक उत्पादन करने लगेगी. झारखंड में अदाणी पावर के बाद 800 मेगावाट की एक यूनिट का यह दूसरा पावर…

Read More