Browsing: Review Meeting

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शराब लदे वाहनों की जीपीएस से रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित कराएं, ताकि आम लोगों तक अवैध और नकली शराब नहीं पहुंच सके। झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अवैध शराब निर्माण, भंडारण व परिवहन पर हर हाल में अंकुश लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से हो रहे शराब निर्माण न केवल सरकारी राजस्व को प्रभावित करते हैं, बल्कि इसका सेवन करने वाले लोगों के जीवन और स्वास्थ्य को…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों और पेयजल स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों से कहा है कि राज्य में जल जीवन मिशन को गति देने के साथ भूगर्भ जल के संरक्षण तथा वर्षा के पानी के संचयन को लेकर दीर्घकालीन योजना बनाएं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन की राज्य में धीमी गति पर चिंता जतायी. दिसंबर 2028 तक का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के प्रत्येक घर में पाइपलाइन एवं नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दिसंबर 2028 तक…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंच सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन और पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर कई अहम निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे. अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए. इसके साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े…

Read More