Browsing: RMC

रांचीः रांची नगर निगम ने मानकों के अनुपालन नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सर्कुलर रोड में हरिओम टावर स्थित पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है. जिन कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, उनमें द पाठशाला, पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन एकेडमी, क्लैट प्रिपरेशन एवं चैतन्या आईएएस एकेडमी शामिल हैं. जांच के क्रम में इन कोचिंग संस्थानों में फायर एनओसी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, निर्धारित क्षमता, पर्याप्त स्थान एवं ट्रेड लाइसेंस सहित विभिन्न अनिवार्य मानकों का उल्लंघन पाया गया है. पूर्व में निगम के द्वारा इन उल्लंघन को लेकर…

Read More

रांचीः फरवरी में होने वाले शहरी निकायों के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम के साथ समर्थन देने के सवाल पर बीजेपी परहेज करेगी. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई सांगठनिक बैठक में चर्चा से ये संकेत उभरे हैं. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि निकाय क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र हावी है. जनता की समस्याओं  को सुनने वाला कोई नहीं. ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में सेवाभावी और जन कल्याण को समर्पित राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशियों को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच…

Read More

रांचीः रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के बिजली बिल पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि झारखंड में तो ऐसा लग रहा है जैसे सरकार नगर निकायों से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है. एक तरफ नगर निगम ने प्रथम तिमाही में 39 करोड़ रूपये होल्डिंग टैक्स में वूसला है दूसरी तरफ फिर से पांच फ़ीसदी सरचार्ज लेने की तैयारी है. यह समझ से परे है कि आखिर राज्य सरकार जनता से…

Read More