Browsing: Student Deligation

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 23 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के उबाल खाने के बीच सरकार ने एक बार फिर छात्रों से वार्ता की पेशकश की है. आंदोलनरत छात्रों को सोमवार, 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है. शनिवार की शाम वार्ता का प्रस्ताव लेकर रांची के सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे. इस बार छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. इससे पहले सरकार के मंत्रियों…

Read More

रांचीः कांग्रेस की नेता और झारखंड सरकार में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आंदोलन के दौरान सरकार से वार्ता के लिए छात्रों के डेलीगेशन पर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. वे शुक्रवार को मीडिया से बात कर रही थीं. मंत्री ने कहा, ” JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से हमारे संदर्भ में एक बयान दिया गया है. मुझे लगता है कि छात्र नेता रविंद्र पासवान मेरी कही बातों को को सही ढंग से समझ नहीं पाए हैं. सोशल मीडिया पर भी हमने देखा है कि हमारे बयान…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच वार्ता के लिए सरकार की पेशकश पर छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की नयी सूची भेज दी है. वार्ता रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होगी. गुरुवार को इस प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकारों और एक सीनियर वकील का नाम भी शामिल किया गया था. अब इस प्रतिनिधमंडल की सूची से इन तीनों के नाम हटा लिए गए हैं. छात्रों द्वारा तय प्रतिनिधिमंडल में नामों को लेकर सरकार सहमत नहीं हुई सरकार का तर्क है कि वह छात्रों से बातचीत…

Read More