Browsing: TMC

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण में 142 सीटों पर हुए मतदान के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के वोटिंग पूरा हो चुका है. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. मतदान संपन्न होने के साथ ही कई एजेसियों के एग्जिट पोल भी आए हैं. हालांकि एग्ज़िट पोल महज़ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे. पश्चिम बंगाल के पोल क्या कहते है 294 सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में दो…

Read More

पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन रविवार को झारग्राम की सभा में शामिल नहीं हो सके. उनका हेलीकॉप्टर झारग्राम में नहीं उतर सका. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस इलाके में चुनावी सभाएं थी. इसी दौरान  झारग्राम में काफिला रोककर वहां का प्रसिद्ध झालमुरी खाने को वे  एक दुकान पर पहुंच गए. इस स्नैक्स ब्रेक की वजह से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को घंटों हवा में इंतजार करना पड़ा और अंततः उन्हें बिना सभा संबोधित किए रांची लौटना पड़ा. पार्टी ने…

Read More

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे. उपचुनाव में पांच सीटों में से दो पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आई गुजरात के उपचुनाव में विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हराया है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17,554 वोटों से बीजेपी के किरीट पटेल को हराकर जीत हासिल की. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर…

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक को लेकर गुरुवार को नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को बांटने के लिए वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक लेकर आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार को हटाने के बाद जब नई सरकार बनेगी, तो इस विधेयक को निरस्त करने का संशोधन लाया जाएगा. उन्होंने कहा, “जब मौजूदा सरकार को हटाने के बाद नई सरकार बनेगी, तो हम भाजपा द्वारा लाए गए वक़्फ़ विधेयक को निरस्त करने के लिए नया संशोधन लाएंगे.” बता दें कि लोकसभा में…

Read More