Browsing: TMC
अभिषेक बनर्जी पर हमले के एक दिन बाद रविवार को टीएमसी के एक और सांसद कल्याण बनर्जी पर भी कथित तौर पर भीड़ के द्वारा हमला किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति पर सबकी निगाहें टिकी हैं. इस बीच ममता बनर्जी सांसद कल्याण बनर्जी से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं. ममता बनर्जी की इस घटना पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कल्याण बनर्जी अपने ही संसदीय क्षेत्र हुगली के चांदिताला क्षेत्र में गए थे. घटना के समय के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है और कल्याण बनर्जी सिर…
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में मारपीट, फेंके गए अंडे, बीजेपी पर आरोप
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में मारपीट की घटना के बाद उन्होंने कहा है कि वे इस मामले में ‘अदालत का रुख़ ज़रूर करेंगे. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया, “वे मुझे जान से मारना चाहते हैं.” टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि वह इस मामले के बारे में कलकत्ता हाई कोर्ट और राज्यपाल को बताएंगे. उन्होंने कहा, “पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. हम इस मामले में हाई कोर्ट को सूचना ज़रूर देंगे. हम राज्यपाल को भी इस बारे में बताएंगे.” कब और कहां हुआ अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना ज़िले के…
सुर्खियों में रही पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी की रिकॉर्ड जीत हुई है. पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा एक लाख से ज़्यादा वोटों से जीत गए हैं. पांडा को 1,4966 वोट मिले हैं. यहां दूसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के शंभु नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40645 वोट मिले. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही जिसके प्रत्याशी अब्दुर रज़्ज़ाक को 10084 वोट मिले. इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान के नाम पर भी 7783 वोट मिले हैं, हालांकि मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का एलान किया था. यहां 21 मई…
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी तथा एनडीए के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली. इस समारोह में बड़ी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हैं. राज्य में पहली बीजेपी सरकार बनी है, जिसकी अगुवाई शुभेंदु करेंगे. साथ ही वे पश्चिम बंगाल के 9वें सीएम बने हैं. इससे शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच में सीआईडी की टीम जुटी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच के लिए सीआईडी टीम मौके पर पहुंची है. बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. हमलावरों ने…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के एक दिन बाद राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाद हिंसा में शामिल न होने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस सरकार के कृत्यों को कतई नहीं दोहराएगी. शानदार जीत दर्ज की 206 सीटों के साथ भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस को केवल 81 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने दो सीटें, सीपीआई-एम ने एक सीट जीती, जबकि एआईएसएफ और आम जनता…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह खुश होने का विषय नहीं है. राहुल गांधी ने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं से छोटी-मोटी राजनीति छोड़ देने की अपील की. राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के जो लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, बीजेपी के लिए भारतीय लोकतंत्र को ख़त्म करने के मिशन में एक बड़ा क़दम है.” राहुल गांधी ने कहा, “छोटी राजनीति को किनारे…
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है. इस्तीफ़े के बारे में उन्होंने कहा, ”क्यों मैं क्यों जाऊंगी. हम तो हारे नहीं है कि जाएंगे. हार का सुबूत देते तो इस्तीफ़ा देते. जोर-जबरदस्ती करके कोई बोले कि इस्तीफ़ा देना होगा तो नहीं.अभी इस्तीफ़ा नहीं दूंगी.मैं ये कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे हैं.” ममता बनर्जी के इस बयान के बाद बीजेपी के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जैसी बातें वो बोल रही हैं,…
भारत के निर्वाचन आयोग ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मतगणना के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी सर्कुलर का पालन करेगा. बार एंड बेंच के मुताबिक़, निर्वाचन आयोग की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट दामा शेषाद्रि नायडू ने कहा कि 4 मई को वोटों की गिनती राज्य सरकार के प्रतिनिधि की मौजूदगी में होगी. दरअसल जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जॉयमाल्या बाग़ची की बेंच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी के फ़ैसले को चुनौती दी गई थी. इस फ़ैसले में केवल केंद्र…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक वीडिया शेयर कर कहा कि उनकी पार्टी 294 विधानसभा सीटों में से 226 सीटें जीतने वाली है. बुधवार को आए एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई गई है. इसपर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “एग्ज़िट पोल के अनुमान बीजेपी के इशारे पर प्रसारित किए गए हैं ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके.” मुख्यमंत्री ने कहा, “हम ‘मां, माटी, मानुष’ की सरकार बना रहे हैं. जय बांग्ला.” पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का नतीजे चार मई को आने वाले हैं.
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us