केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष तीनों स्ट्रीम मिलाकर कुल 85.20 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।
बोर्ड के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया.
छात्र अपना रिजल्ट CBSE Result Portal और CBSE Official Website
पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध है।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी.
बोर्ड ने इस बार भी कोई आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है. हालांकि जिन छात्रों ने विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
