तमिलनाडु में बुधवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है.
मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय की सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने वोट किया. 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है.
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर पहले मुख्यमंत्री विजय ने प्रस्ताव रखा, फिर सभी दलों के विधायकों ने इस पर चर्चा की.
इसके बाद बहुमत को लेकर वोटिंग हुई. इसमें टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को सदन में 144 विधायकों का समर्थन मिला.
फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की, लेकिन वोटिंग शुरू होने से पहले ही प्रमुख विपक्षी दल सदन से बाहर चले गए.
