रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने लोकायुक्त पद के लिए शपथ ली.
लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. हेमंत सोरेन ने लोकायुक्त को बधाई और शुभकामनाएं दी.
जस्टिस अमिताभ गुप्ता 1997 में न्यायिक सेवा में आए थे और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिए थे.
इसके बाद वे धनबाद, दुमका में भी पदस्थापित रहे. रांची में सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के जज बने थे और 30 मई 2021 को वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बाद आरआरडीए ट्रिब्यूनल के चेयरमैन के रूप में उन्होंने कार्य किया था.
