Browsing: Governer Jharkhand

रांचीः वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर डॉ. दिनेश कुमार सिंह को पलामू स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में जो अनियमितताएं हुई हैं, उनसे संबंधित साक्ष्य को कुलपति नष्ट कर सकते हैं. इसलिए उनके कुलपति पद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार वापस लेने की जगह उन्हें पद से पूरी तरह मुक्त किया जाना चाहिए। मंत्री ने इसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है. वित्त मंत्री ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के अक्टूबर…

Read More

रांची- राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इस संबंध में लोकभवन की ओर से पत्र जारी किया गया है. बताया गया कि कुलपति के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायतों, विशेष ऑडिट में सामने आयी आपत्तियों और लोकभवन के निर्देशों की कथित अवहेलना से जुडे मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई की गयी है. राज्यपाल ने कुलपति के आचरण से जुडे मामलों को भी गंभीरता से लिया है. इससे पहले डॉ दिनेश कुमार सिंह के रांची विश्वविद्यालय के कुलपति…

Read More

दुमका.‎ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडोत्तोलन किया. इससे पहले उन्होंने परेड निरीक्षण किया. अपने संबोधन में राज्यपाल ने झारखंड के विकास, युवाओं, किसानों, महिलाओं, जनजातीय समाज, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा. समारोह को संबोधित करते हुए ‎राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है. योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना, प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना और भ्रष्टाचार के प्रति…

Read More

 रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि वैश्विक पटल पर मंडरा रहे जलवायु परिवर्तन के खतरे और इसके बहुआयामी प्रभावों के बीच प्रकृति और विकास का संतुलन अहम और जरूरी है. आड्रे हाउस में सारथी झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क द्वारा आयोजित ‘जलवायु अखड़ा 2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जलवायु अखड़ा नाम अपने आप में बेहद सार्थक और प्रेरणादायी है. झारखंड की पारंपरिक संस्कृति में अखाड़ा महज एक स्थान नहीं, बल्कि संवाद, सहभागिता, सीखने और सामूहिक निर्णय का मजबूत प्रतीक रहा है. जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती…

Read More

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को लोक भवन, राँची स्थित दरबार हॉल में चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई. इनमें वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनुज कुमार सिन्हा के अलावा अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक को झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों की…

Read More

रांचीः राज्य के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को एक जुलाई को राजभवन में शपथ दिलायी जाएगी. राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से लोक भवन को इसकी जानकारी दी है. एक जुलाई को दिन के 11.30 बजे से लोक भवन के दरबार हॉल में नव नियुक्त चारों सूचना आयुक्तों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ दिलाएंगे।. मालूम हो कि पिछले दिनों राज्यपाल द्वारा सूचना आयुक्तों के पैनल पर स्वीकृति दिए जाने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है. जिन चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की गई है, उनमें वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उनमें…

Read More

रांची। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर आदिवासियों की चिंता और मांग से उन्हें अवगत कराया. संघ न वर्ष 2027 में प्रस्तावित परिसीमन, अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा, पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों के संवैधानिक संरक्षण एवं आगामी जनगणना में पृथक सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को ले ज्ञापन भी सौंपा. वर्तमान संरचना कायम रहे प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि परिसीमन प्रक्रिया में आदिवासी समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखा जाए तथा वर्ष 1971 की जनगणना के…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के खोरहाटोली (कोकर) से लापता 22 महीने की बच्ची अदिति पांडेय का 27 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चिंता जताई है. पिछले 9 मई को अदिति अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी. अदिति की खोज में उसके माता-पिता कई दिनों से परेशान हैं और स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आंदोलन भी किया है. गुरुवार को लापता बच्ची के माता-पिता ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को…

Read More

जमशेदपुरः तेजी से बदलती तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में भी मानवीय संवेदनाएं चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. एक सफल डाक्टर बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है. उनमें करुणा, धैर्य और मानवीय संवेदनाओं का होना भी उतना ही आवश्यक है. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज (एटीएमसी) के प्रथम ग्रेजुएशन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक चिकित्सक केवल रोगों का उपचार नहीं करता, बल्कि मरीजों को आशा, विश्वास और जीवन जीने का नया साहस भी देता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा…

Read More

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘बांग्ला सांस्कृतिक मेला-2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की जीवंत अभिव्यक्ति है. राज्यपाल ने मेले के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को सहेजना किसी भी समाज की पहचान और शक्ति का प्रतीक होता है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता उसकी विविधता है, जहाँ विभिन्न भाषाएँ, परंपराएँ…

Read More