धनबाद. कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के बंद परियोजना के बट्टू बाबू बंगला के समीप रविवार को कोयला चुनने के दौरान अचानक भू-धंसान होने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. घायलों को उनके परिजन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले गये. स्थानीय लोगों ने मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जतायी है.
मृतकों में राजबाड़ी केवट टोला निवासी मूंगिया देवी (40) बतायी गयी है. दूसरी मृत महिला की पहचान झींझीपहाड़ी क्षेत्र की रहने वाली के रूप में बतायी जा रही है. घटना के बाद उसके परिजन शव को लेकर घर चले गये. हादसे में घायल बेलनजाबाद निवासी सीमा देवी (32) ने बताया कि वे लोग कोयला चुन रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर से मलबा गिर पड़ा और कई लोग उसकी चपेट में आ गये.
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय लोग जमीन से कोयला चुन रहे थे. इसी दौरान अचानक भू-धंसान हुआ. कोयला क्षेत्र में पुराने भूमिगत खनन क्षेत्र और कमजोर जमीन के कारण ऐसे स्थानों पर भू-धंसान का खतरा बना रहता है. हालांकि, इस घटना में जमीन धंसने का वास्तविक कारण क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
बट्टू बाबू बंगला में पहले भी हुई हैं घटनाएं
बट्टू बाबू बंगला और आसपास का इलाका पहले भी भू-धंसान की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है. ऐसे क्षेत्रों में जमीन के नीचे पुराने खनन क्षेत्र होने के कारण सतह की स्थिरता प्रभावित होने का खतरा रहता है. लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं.
साथ ही मृतकों और घायलों की आधिकारिक जानकारी तथा घटना के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
जानकारी के अनुसार कुछ पुरुष और महिलाएं अवैध खनन स्थल पर जलावन के लिए कोयला निकालने गए थे। इसी दाैरान चाल धंस गया। कोयले और मिट्टी के ढेर के नीचे दब जाने से एक महिला और एक पुरुष की माैत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल ले जाने के दौरान दो महिलाओं की मौत
ग्रामीण अपने प्रयास से दो महिलाओं को तत्काल मिट्टी हटाकर मलवे से बाहर निकाल और गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को बाइक के माध्यम से स्थानीय एक अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतकों में कतरास के केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद निवासी महिला की मौत होने की सूचना है।