अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ‘राज्य सलाहकार परिषद’के गठन की आधिकारिक घोषणा की है.
इस कमेटी में 100 लोगों के नाम शामिल हैं, जो अल्पसंख्यक विभाग को सलाह देंगे.
यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना शुक्ला मोना, यूपी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सोहेल अख्तर अंसारी, सांसद इमरान मसूद, सलमान खुर्शीद, रूबी खान, महमूद खान समेत 100 लोगों को इसमें शामिल किया गया है.
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के कुशल मार्गदर्शन में यह नवगठित परिषद प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को धार देने, सामाजिक न्याय को मजबूती प्रदान करने और पार्टी की समावेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी. सभी सम्मानित नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं.
