रांचीः तामिनलाड़ु की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना के हफ्ते भर बाद भी वहां झारखंड के 39 मजदूर वहां मुश्किल में फंसे पड़े हैं. इस हादसे में झारखंड के एक मजदूर की मौत हुई थी, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड जनाधिकार महासभा के एक्स पर एक पोस्ट को संज्ञान में लेते हिए स्टेट माइग्रेंट सेल को तामिनलाड़ु में फंसे मजदूरों के सुरक्षित वापसी के निर्देस दिए हैं.
महासभा ने बताया है कि झारखंड के कई जिलों के मजदूर हैं. वहां फंसे अन्य राज्यों के मजदूरों को उनकी सरकारें वापस ले गई है. लेकिन झारखंड के मजदूरों से अब तक किसी ने संपर्क नहीं किया है. महासभा ने मजदूरों के नाम की सूची और तस्वीर भी साझा की है.
इस मामले के सामने आते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई की है. सीएम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड माइग्रेंट कंट्रोल रूम’ को तत्काल प्रभाव से इस मामले को संज्ञान में लेने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि तमिलनाडु में फंसे इन सभी 39 श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं.
