रांचीः दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापरक संरक्षक शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए सावन महीने की तीसरी सोमवारी को रांची स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में जलाभिषिक किया गया.
जलाभिषेक के बाद भक्तों तथा श्रद्धांलुओं के बीच जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने दूध और फल का वितरण किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित हुए. उन्होंने पार्टी कार्यकताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु मंगलकामना की.
इस आयोजन मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा एवं बीरू साहू, अरुण वर्मा, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा, दीपक झा, विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार, गौरव कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.