रांचीः रांची के तुपुदाना ओपी स्थित बालसिरिंग के पास कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों के साथ पुलिस की सोमवार की सुबह मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है.
जिसे गोली लगी है, उसका नाम आफताब है. मौके से दो अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है . पुलिस नें तीन हथियार भी बरामद किए हैं.
रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर बालसिरिंग पहाड़ी पर पहुंचे हैं. उन्होंने मुठभेड़ और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए हैं.
रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है जबकि दो अन्य पकड़े गए हैं। मौके से पुलिस ने तीन पिस्टल भी बरामद किए हैं. पुलिस की कार्रवाई जारी है.
खबरों के मुताबिक हाल ही में रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपराधी मोनू राय के घर पर फायरिंग करने वालों में भी ये अपराधी शामिल रहे हैं. इन तीनों अपराधियों ने ही सुजीत सिन्हा के इशारे पर डोरंडा में मोनू राय के घर के बाहर फायरिंग की थी.
इस संबंध में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है जबकि दो अन्य पकड़े गए हैं.
रांची एससपी राकेश रंजन को राजधानी में सुजीत सिंह गिरोह के कुछ अपराधियों के बालसिरिंग पहाड़ पर होने की सूचना मिली थी , जिसके बाद कई थानों की टीम अपराधियो के तलाश में जुटी हुई थी. वाहनों की चेकिंग के दौरान ही एक बाइक सवार को पिस्टल के साथ पकड़ा गया. पुलिस की टीम ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह सुजीत सिन्हा गिरोह का कुख्यात अपराधी सोनू है.
पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि उसके कई अन्य साथी बालसिरिंग पहाड़ के पास बैठकर शराब पी रहे हैं.
सोनू से सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर नें एक टीम का गठन कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. जैसे ही पुलिस की टीम अपराधियों के करीब पहुंची अपराधियों नें फायरिंग शुरु कर दी.
पुलिस ने भी जवाबी कारवाई शुरु की. इसमें आफताब नाम के अपराधी को गोली लगी. मुठभेड़ के दौरान पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया. फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
