खूंटी: खूंटी शहर के कदमा मोहल्ले में शनिवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई.
शव कदमा तालाब के पास झाड़ियों में मिला है, जो खूंटी-तमाड़ रोड पर जीईएल चर्च के कब्रिस्तान के सामने से शांतिपुर-अमृतपुर जाने वाली सड़क पर स्थित है.
पुलिस के अनुसार मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
शव मिलने की खबर फैलते ही कदमा, शांतिपुर और अमृतपुर इलाके के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए, लेकिन कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका.
