गुमलाः गुमला जिले के कामड़ारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोकला बाज़ार के समीप एक बोलेरो की टैंकर से टक्कर की घटना में दो खूंटी के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थ कि बोलेरो के परखचे उड़ गये और बोलेरो पलट गया.
इस घटना में बोलेरो में सवार अन्य पांच लोग घायल हुए हैं. मृतकों की पहचा खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी के रूप में हुई है.
हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें प्रभाष कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. अन्य घायलों में रेवा गांव निवासी अमित महतो और चंद्रू राम, जुरदाग निवासी सुनील कुमार, तथा मुरहू के बांदे गांव निवासी रंजीत महतो शामिल हैं.
सभी युवक रामरेखा मेला में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े चार बजे पोकला बाजार के पास उनकी बोलेरो की टक्कर एक टैंकर से हो गयी.
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी सवारों को वाहन से बाहर निकाला गया. घायलों को कामड़ारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.
