रांचीः झारखंड अलग राज्य की 25वां वर्षगांठ पर रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 हज़ार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किय़ा. साथ ही चार हज़ार 324 करोड़ रुपए की 878 योजनाओं का उद्घाटन किया.
इन महत्वपूर्ण योजनाओं का हुआ शिलान्यास
● रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में रीक्रिएशन पार्क, इको पार्क तथा सामुदायिक पार्क का विकास.
● रांची के खादगढ़ा में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का नवीनीकरण एवं उन्नयन.
● कोडरमा जिले में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक का निर्माण कार्य.
● गुमला जिले में जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का निर्माण कार्य.
● शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक निर्माण कार्य .
●नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिमडेगा में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान का निर्माण कार्य.
● हजारीबाग जिले में नए फार्मेसी संस्थान का निर्माण कार्य.
● इको टूरिज्म योजना के तहत तिलक मांझी नेचर पार्क तथा फॉसिल पार्क का निर्माण कार्य.
● लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर और गिरिडीह में बर काउंसिल भवन के निर्माण कार्य.
● रांची के टाटीसिल्वे में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप का निर्माण कार्य.
इन महत्वपूर्ण योजनाओं का हुआ उद्घाटन
● कोर कैपिटल एरिया, रांची में विधानसभा सदस्यों के लिए निर्मित आवासीय परिसर
● देवघर और लोहरदगा में नए समाहरणालय भवन का निर्माण.
● 400 केवी संचरण लाइन तथा 220/132/33 केवी ग्रेट सब स्टेशन, पतरातू का निर्माण .
● गोड्डा में नए इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण.
● बोकारो में नए प्रोफेशनल कॉलेज का निर्माण.
● कोडरमा के डोमचांच में 50 बेड वाले अस्पताल का निर्माण कार्य.
● धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा, गोड्डा के बोआरीजोर, पाकुड़ के पाकुड़िया और सिमडेगा के ठेठईटांगर में प्रिफेब फील्ड अस्पताल, दुमका में धनवंतरी आयुष अस्पताल और गोड्डा में 50 बीएड वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण.
● सिमडेगा में नए अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का निर्माण.
● चतरा के इटखोरी एक मंदिर का संरक्षण एवं विकास कार्य.
रजत पर्व उत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अमित कुमार महतो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी एवं प्रधान सचिव वंदना दादेल समेत कई वरीय पदाधिकारीगण तथा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.
