भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार की शाम दिल्ली मुख्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है.
इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे. दोनों शीर्ष नेताओं ने नबीन का स्वागत किया.
जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को गुलदस्ता देने के बाद भाजपा का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया.
इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए बधाई दी.
