रांचीः एंट करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल के निरीक्षक सुरेंद्र यादव और उनके सहयोगी मुकेश कुमार को छह हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है.
यह कार्रवाई धनबाद एसीबी की टीम ने की है. सुरेंद्र यादव को उनके ऑफिस से गिरफ्तार करने के बाद जांच एजेंसी उन्हें साथ लेकर धनबाद चली गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल ने सीआई के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी. अंचल निरीक्षक ने जमीन की बंदोबस्ती से जुड़े मामले में घूस मांगी थी. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने गुरुवार को अंचल निरीक्षक को दबोचा है. अंचल निरीक्षक के साथ उसका सहयोगी, जो सरकारी कर्मचारी नहीं है उसे भी गिरफ्तार किया गया है.
उधर दुमका एसीबी की टीम ने जामताड़ा जिला में स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के लिपिक सौरव कुमार को 6 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है.
