रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले में सीआईडी ने बिहार के छपरा से एक एजेंट मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
सीआईडी ने गुरुवार की शाम उसे रांची स्थित विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब सीआईडी जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी व पूछताछ करेगी.
सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में दर्ज प्राथमिकी के तहत यह कार्रवाई की है.
मनु कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने JSSC-CGL परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया, जिनमें से कई अभ्यर्थी सफल भी हुए है.
इस मामले में अब तक सीआईडी ने कुल 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
इधर, मामले में न्यायिक हिरासत में बंद दो आरोपियों कुंदन कुमार और समीर कुमार को जांच एजेंसी ने रिमांड पर लिया है. दोनों से पूछताछ कर परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने और पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी.
