झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 28 प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 (14वीं और 15 वीं) आठ मार्च को होगी, जिसका परिणाम अप्रैल में आ सकता है. जबकि मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक संभावित है.
आयोग ने जून तक की विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं, जिससे हजारों पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा.
कैलेंडर के मुताबिक झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 29 मार्च को होगी. आयोग ने जून तक की विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं, जिससे हजारों पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ होगा.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार बुधवार, 7 जनवरी से शुरू होगा जो नौ जनवरी तक चलेगा.
छठी सीमित उपसमाहर्ता लिखित परीक्षा 10-11 जनवरी को होगी.
इसी तरह, विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बैकल़ग नियुक्ति प्रतियोगिता के तहत सांख्यिकी, मैथिली और श्रम एवं समाज कल्याण विषय के लिए 18 जनवरी को प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा, जबकि साक्षात्कार 19 जनवरी को होगा.

फॉरेस्ट रेंज अफसर की मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी के बीच होगी, जबकि फूड सेफ्टी अफसर के इंटरव्यू 29 से 31 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित हैं.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह कैलेंडर संभावित है और परिस्थितियों के अनुसार तिथियों में बदलाव किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
