रांची सिविल कोर्ट को बार-बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब लौहनगरी जमशेदपुर स्थित
जगह को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद अब जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई (XLRI) को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. यह धमकी मिल के माध्यम से दी गई है.
संस्थान के प्रमुख ने जमशेदपुर के एसएसपी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से कैंपस को खाली कराया गया.
सूचना मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे को पूरी टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. कुछ ही देर में पुलिस बल ने पूरे कैंपस को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया.
आवश्यक सुरक्षा मापदंडों को अपनाते हुए पुलिस और खोजी कुत्तों (डॉग स्क्वायड) की मदद से पूरे कैंपस के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है.
पुलिस का साइबर सेल विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि यह धमकी भरा ई-मेल कहां से और किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है.
एसएसपी पीयूष कुमार पांडेय ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जांच पूरी होने तक कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.
