पलामूः पलामू के बैरिया इलाके में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने टीओपी-3 के प्रभारी समेत चौकी में तैनातसभी जवानों को तत्काल प्रभार से सस्पेंड कर दिया है.
एसपी के निर्देश पर इस घटना की जांच की गई थी. मंटू कुमार को टीओपी-3 का नया इंचार्ज बनाया गया है.
गौरतलब है कि मेदिनीनगर शहर के बैरिया चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई. इस विस्फोट में तीन कर्मचारी समेत चार गंभीर रूप से झुलस गए थे.
इस घटना के बाद पुलिस कथित तौर पर सिलेंडर से अवैध भराई और भंडारण की बिंदु पर भी जांच कर रही है.
इस बीच एलपीजी सिलेंडर विस्फोट मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. बैरिया चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के डीलर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. उपायुक्त समीरा एस ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है
