खलारीः खलारी कोयलांचल में सक्रिय उग्रवादी संगठन टीपीसी के पांच अपराधियों को पिपरवात थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, लेवी वसूली के पर्चे और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंती मैदान के पास टीपीसी के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर पांचों को दबोच लिया गया.
गिरफ्तार अपराधियों में में सुरेंद्र कुमार उर्फ लंबू, अशोक कुमार गंझू, हरीश महतो, सूरज कुमार भुइयां और रोनित कुमार गंझू शामिल हैं. ये सभी चतरा और रांची जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं.
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये सभी 11 मार्च की सुबह महेंद्र गंझू के घर पर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल थे.
