चाईबासः पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित रूटुगुटू के घने जंगलों में उस वक्त शुरू हुई, जब कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया है बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जंगल में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च के दौरान सुरक्षा बलों पर फायरिंग के जवाब में जवानों ने मोर्चा खोल रखा है.
इस इलाके में जवान पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे.
गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही संकेत मिल रहे थे कि माओवादी सारंडा क्षेत्र से निकलकर कोल्हान और आसपास के इलाकों में ठौर ले रहे हैं.
एक करोड़ के इनामी बोलित ब्यूरो मेंबर मिसिर बेसका के खिलाफ सुरक्षा बलों ने पहले से ही अभियान चला रखा है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
