रांचीः झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व ने कर दी है. इसमें करप्शन और मनी लाउंड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम भी शामिल हैं.
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम अभी जेल में बंद है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन की मंजूरी के बाद जारी इस कमेटी में 34 लोगों को जगह दी गई है.
इनमें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हैं.
इनके अलावा हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटा के सभी चार मंत्री राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी समेत पार्टी के कई विधायकों को भी इस कमेटी में जगह दी गई है.
यह कमेटी राजनीतिक मामलों को देखेगी.
