Browsing: Jharkhand Congress

हजारीबागः झारखंड प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के द्वारा अनुशानहीनता पर शोकॉज जारी किए जाने के बाद भी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव चुप नहीं हैं. एक बार फिर उन्होंने अफसरों के साथ सरकार पर कथित करप्शन और उगाही में संलिप्त रहने के आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही झामुमो के नेताओं को भी निशाने पर लिया है. मीडिया से बात करते हुए पार्टी द्वारा जारी शोकॉज पर योगेन्द्र साव ने दो टूक कहा, मैं कांग्रेस का सिपाही हूं लेकिन गांधी जी का तीन बंदर बनना मेरी फितरत में नहीं है. मैं हमेशा से गलत का विरोध करता रहा हूं, और…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को शोकॉज जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है. पार्टी की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने यह कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसमें कहा है कि हालिया मीडिया में आपका आपत्तिजनक बयान पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंची है. नोटिस में योगेंद्र साव से तीन दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने तथा स्वयं उपस्थित होकर यह बताने को कहा गया है. साथ ही कहा गया है कि आपका बयान पार्टी की सिद्धांत के खिलाफ है. साथ ही पार्टी नेतृत्व के निर्देश की अवहेलना…

Read More

रांचीः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर के प्रथम सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इन दो कार्यक्रमों के तहत खूंटी में ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली पर संवाद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. राहुल गांधी का दूसरा कार्यक्रम रांची में होगा. इसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों का प्रशिक्षण तथा उनके परिजनों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में राहुल गांधी पार्टी के जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस…

Read More

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ दलों ने मुख्य विपक्ष बीजेपी के नेताओं पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान विभिन्न जिलों में अवैध तरीके से फॉर्म 7 भरने का रोप लगाया है. शुक्रवार को सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की. भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के एजेंटों (BLA) के पास बड़ी संख्या में कथित तौर पर अवैध तरीके से भरे गए फॉर्म-7 मिलने का आरोप लगाया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव…

Read More

छात्रों के मुद्दों को लेकर झारखंड में सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही छात्रों की आड़ में राजनीति करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गठबंधन नेताओं ने कहा कि सरकार की छात्रों के प्रति पूरी तरह संवेदनशीलता और उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने छात्र और असामाजिक तत्वों…

Read More

रांचीः रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को परसीमन और एमएमडीआर के सवाल पर आदिवासी महाजुटान में बड़ी भीड़ जुटी. इस महाजुटान में नेताओं ने हुंकार भरी कि अगर परिसीमन में आदिवासियों की सीटें घटी, तो किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की की अगुवाई में आयोजित इस महाजुटान में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केवश महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई विधायक अगली कतार में दिखे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महाजुटान में शामिल नहीं हुए,…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी के मंत्री, विधायक मंगलवार को  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर जेपीएससी और जेएसएसी सीजीएल की परीक्षाओं को रद्द करने के लिए आभार जताया. साथ ही कहा कि कैबिनेट की बैठक में छात्र हित में राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय है. मुख्यमंत्री ने नेताओं से कहा राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता और गंभीरता…

Read More

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने राज्य के लिए मौजूदा तीन मुद्दों पर पार्टी का स्टैंड साफ करते हुए कहा है कि जेपीएससी-जेएसएसी में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के सवाल पर पार्टी डे वन से ही छात्रों की मांगों के साथ है. सोमवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में के राजू ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए. इस बीच उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को राहुल गांधी की ओर से दिये गये सुझाव के बारे में भी चर्चा की. इसमें राहुल की ओर से सीएम हेमंत को खुद से…

Read More

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग  और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और रांची में लगभग तीन हफ्ते से जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर बीजेपी के आरोपों और हमले से तिलिमलायी सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि छात्रों को बीजेपी ही भड़का रही है. विधानसभा घेराव के दौरान बीजेपी ने ही कई राज्यों से लड़कों को बुलाया था. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस के नेता, छात्रों के सवाल पर राहुल गांधी को बीजेपी के द्वारा निशाने पर लिए जाने से भी बचाव करते दिख रहे हैं. बुधवार को झारखंड में कांग्रेस कोटे के चार…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पूर्व मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार पर दिए बयान को लेकर यह शोकॉज हुआ है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में अनुशासन, सामूहिक जिम्मेदारी और महागठबंधन धर्म सर्वोपरि है. इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 28 जुलाई…

Read More