रांचीः रांची के कोकर इलाके में खरोहाटोली से से लापता डेढ़ साल की बच्ची आदिती पाण्डेय का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.
इसी बीच मंगलवार की सुबह गाडीगांव इलाके के एक बड़े नाले से पुलिस ने एक बच्ची का शव, जिसे बाद में हड्डी और मांस के टुकड़ा बरामद किया है.
अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये अवशेष किसके हैं. फिलहाल पुलिस इसे कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराने में जुटी है.
अवशेष मिलने की सूचना पर रांची के सिटी एसपी समेत पुलिस के कई अधिकारी नाले के पास पहुंचे. एफएसएल की टीम बुलाई गई.
पुलिस ने कहा है कि इसकी डीएनए जांच करायी जाएगी.
रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से 18 महीने की बच्ची आदिती रविवार से ही लापता है.
मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस की पूरी टीम बच्ची की सकुशल बारमदगी में जुटी हुई थी पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है.
इससे पहले एनडीआरएफ की टीम ने खोरहाटोली के पास से गुजरने वाले नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया. इसी दौरान खेलगांव स्टेडियम के सामने गाड़ी गांव के पास स्थित नाले से एक बच्चे के शव का अवशेष बरामद हुआ.
