रांची: पुलिस महकमा में बड़े पैमाने पर डीएसपी की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गई है. इस बाबत अधसूचना जारी कर दी गई है.
डीएसपी स्तर के 201 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नत प्रतीक्षा में बैठे कई पुलिस अधिकारियों का भी पदस्थापन किया गया है.
लंबे समय से एक ही जगह पर जमे डीएसपी को भी बदला गया है.
दो आईपीएस अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग की गई है. 2022 बैच के आईपीएस वेदांत शंकर एएसपी चास बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. वेदांत शंकर एसडीपीओ किस्को के पद पर पदस्थापित थे.
वहीं, 2022 बैच के आईपीएस अमित आनन्द को एसडीपीओ बड़कागांव के पद पर पदस्थापित किया गया, अमित आनंद एसडीपीओ हजारीबाग के पद पर पदस्थापित थे.
बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में रांची के भी कई डीएसपी बदल दिए गए हैं. जिन अधिकारियों की रांची में पोस्टिंग हुई हैं, उनमें सात नाम शामिल हैं.
- नीरज कुमार- डीएसपी, हटिया (रांची)
- दीपक कुमार- डीएसपी, बेड़ो (रांची)
- मनीष चंद्र लाल- डीएसपी, सिल्ली (रांची)
- अजय आयर्न को मुख्यालय 2, रांची
- रामाकांत रजक- ट्रैफिक 1, रांची
- ताराश सोरेन- यातायात 2, रांची
- प्रदीप कुमार- डीएसपी (साइबर), रांची
