कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को राज्य में विधायक दल का नेता चुना गया है.
उनके नाम की घोषणा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की. उन्होंने यह भी बताया कि तीन जून की शाम को शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.
वेणुगोपाल ने कहा, “वह (डीके शिवकुमार) सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जा रहे हैं और तीन जून की शाम अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.”
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में नए नेता के तौर पर डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. इस बैठक की निगरानी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की.
