बेंगलुरु दक्षिण सीट से जाने-माने सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से गुरुवार को बेंगलुरू में अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बेंगलुरू में मुलाकात की.
इस दौरान वेदांत ने सांसद तेजस्वी सूर्य को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सीधो कान्हो पर एक लिखी गई पुस्तक भेंट की.
वेदांत ने तेजस्वी सूर्या से वर्तमान राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की. साथ ही विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने में सामूहिक जिम्मेदारियों पर भी मार्ग दर्शन प्राप्त किया. साथ ही झारखंड आंदोलन और झारखंड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों पर विशेष चर्चा हुई. इस मुलाकात में वेदांत के साथ मंच के सदस्य किसलय भी मौजूद रहे.
एक भारत श्रेष्ठ भारत पर चर्चा
इस मुलाक़ात में एक भारत श्रेष्ठ भारत जिसे 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर लॉन्च किया गया था पर भी चर्चा हुई.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की विविधता को सेलिब्रेट करना, विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आपस में जोड़ना और आपसी सांस्कृतिक, भाषाई और शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है.
वेदांत ने कहा “युवा राजनीतिज्ञों से मिलकर एक ऊर्जा मिलती है और साथ ही समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलती है. हम युवा पीढ़ी को अनुभवी और युवा राजनीतिज्ञों से प्रेरणा लेते समाज के लिए कल्याणकारी गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी.”
