रांची झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह अगस्त से शुरू होगा. मंगलवार को कैबिनेट की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
मानसून सत्र में पांच कार्यदिवस होंगे. अगस्त से शुरू होने वाला सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी.
साप्ताहिक अवकाश (8 और 9 अगस्त) के बाद, प्रश्नकाल के अलावा कई महत्वपूर्ण राजकीय विधेयक और अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. सत्र के अंतिम दिन 12 अगस्त को गैर सरकारी संकल्पों पर भी चर्चा होगी.
