Browsing: Mansoon Session Jharkhand

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मंगलवार को भोजनावकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन में हो रहे शोर-शराबे का हवाला देकर सत्र के लिए निर्धारित समय से एक दिन पहले ही सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी. विधानसभा जिध्यक्ष ने सदन में कहा कि यह पहली बार है जब भारी मन से वे सभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर रहे हैं. वहीं इससे पूर्व सदन नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएसएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर सदन में सरकार की बातों को रखा. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सदन…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद पार्टी के विधायक मास्क लगाकर सदन के अंदर पहुंचे. गुरुवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है. जेपीएससी, जेएसएससी के सवाल पर सत्र के हंगामेदार होने के आसार है. गुरुवार को एनडीए के विधायकों ने सदन शुरू होने से पहले जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षाओं की सीबीआइ जांच कराने की मांग वाली तख्तियां लेकर सदन के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद सदन के अंदर…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार, छह अगस्त से शुरू हो रहा है. जेपीएससी तथा जेएसएसी की परीक्षाओं मे कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं. दरअसल विपक्ष बीजेपी ने भी परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और छात्रों के आंदोलन को समर्थन दे रही है. इससे पहले बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में जेपीएससी, जेएसएससी की गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मुद्दा छाया रहा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से जुड़े परीक्षा विवाद और कथित गड़बड़ियों के खिलाफ तथा सीबीआइ जांच की मांग को लेकर युवाओं ने 29 जुलाई को पद यात्रा और छह अगस्त को विधानसभा घेराव ऐलान किया है. रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में तीन दिनों से धरना पर बैठे युवाओं का नेतृत्व कर रहे छात्र और जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने मीडिया को यह जानकारी दी है. देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची तक पदयात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद मानसून…

Read More

रांची झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह अगस्त से शुरू होगा. मंगलवार को कैबिनेट की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. मानसून सत्र में पांच कार्यदिवस होंगे. अगस्त से शुरू होने वाला सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. साप्ताहिक अवकाश (8 और 9 अगस्त) के बाद, प्रश्नकाल के अलावा कई महत्वपूर्ण राजकीय विधेयक और अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. सत्र के अंतिम दिन 12 अगस्त को गैर सरकारी संकल्पों पर भी चर्चा होगी.

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गोड्डा में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में सीबीआइ जांच की मांग को लेकर हंगामा किया. विपक्ष के हंगामे का सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने विरोध किया. इससे सदन शोर- शराबे में डूबा रहा. स्पीकर ने ट्रेजरी बेंच के साथ विपक्ष के सदस्यों को आसन पर जाने को कहते रहे. जबकि दोनों पक्षों के विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. स्पीकर के बार-बार रोकने के बावजूद जब विपक्ष शांत नहीं हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर गुरुवार को स्पीकर के कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई. इस बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसे लेकर विचार विमर्श किया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुझाव पर सभी दलों के बीच किसानों की समस्या और अधिक बारिश पर विशेष चर्चा की सहमति बनी. यह चर्चा छह अगस्त को होगी. इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति के बैठक में इसे लाया जाएगा. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, एलजेपी के जनार्दन…

Read More