रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से मंगलवार को अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी ने करीब आठ घंटे की लंबी पूछताछ की. जांच एजेंसी ने बुधवार को फिर से उन्हें तलब किया है.
उनसे 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई.
उनसे 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई.
जांच एजेंसी परीक्षा संचालन, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन, ओएमआर शीट विवाद, कट ऑफ मार्क्स और आयोग के प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उनसे जानकारी हासिल की.
जांच एजेंसी आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. श्वेता गुप्ता ने सीआइडी को बताया है कि चेयरमैन के निर्देश पर ही सारी कार्रवाई की जा रही थी. इस सिलिसिले में भी जांच एजेंसी ने ख्यांग्ते से जवाब जानना चाहा.
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जेपीएससी के अध्यक्ष पद पर तैनात रहने के दौरान एल. ख्यांगते ने कई बार विदेश यात्राएं की थी. सीआइडी की टीम अब उनके इन सभी विदेश दौरों के वित्तीय ब्योरे और समय को खंगाल रही है.
इससे पहले जांच एजेंसी ने 22 जुलाई को ख्यांग्ते के आवास पर लगभग पांच घंटे की छापेमारी की थी. छारेमारी के दौरान कई दस्तावेज और अन्य सामान सीआइडी ने अपने कब्जे में लिया है.
छापे के बाद चेयरमैन का इस्तीफा
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और परीक्षाओं का संचालन करने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के ठिकानों पर 21 जुलाई को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की छापेमारी के बाद उसी दिन आयोग के चेयरमैन एल ख्यांग्ते ने इस्तीफा दिया था.
अगले दिन 22 जुलाई को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया था..
प्रशासनिक हलके में माना जा रहा है कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार के सख्त रुख को देखते हुए चेयरमैन ने अपना इस्तीफा दिया है.
जांच एजेंसी ने इसी मामले में आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता और परीक्षा लेने वाली एजेंसी के आठ लोगों के अलावा पोड़ैयाहाट के मार्केटिंग अफसर अभय़ तिवारी (कुल 10 ) लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. इनमें से पांच को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
