Browsing: JPSC Scam

रांचीः राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से हुई नियुक्तियों को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में अपना विस्तृत जवाब दाखिल किया है. इसमें सरकार ने बताया है कि यदि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का दायरा इतना व्यापक हो कि दोषी और निर्दोष अभ्यर्थियों को अलग करना संभव न रह जाए, तो पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द करना ही आवश्यक हो जाता है. कार्मिक विभाग की ओर से दाखिल शपथपत्र में सरकार ने कहा है कि 18 अगस्त 2026 की अधिसूचना किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं है, बल्कि…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और जेएसएससी-सीजीएल में गड़बड़ी की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें दो आरोपी जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा मामले में, जबकि दो आरोपी को सीजीएल मामले में गिरफ्तार गया है. यह कार्रवाई जेपीएससी की परीक्षा को लेकर दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 और जेएसएससी-सीजीएल को लेकर थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है. शिवांगन पाठशाला से जुड़े हैं तार जांच एजेंसी ने सुंदर नगर गार्डन मानगो, जमशेदपुर निवासी ऋतिक और शिव भवन, कमलाकांत रोड, सुखदेवनगर, रांची निवासी प्रसून को गिरफ्तार किया है. सीआईडी के अनुसार,…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी-सीजीएल) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और सिडिंकेट के कारनामों की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी को कई नई और चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है. जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को जांच एजेंसी ने पहले ही गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी को पता चला है कि अभय तिवारी के पिता ने भी जेपीएससी की परीक्षा दी थी. लिहाजा वे भी रडार पर हैं. जांच एजेंसी ने अभय तिवारी के भाई और पत्नी को भी गलत तरीके से परीक्षा पास करने के…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगवार से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आठ सिंतबर को राँची के अलावा दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर और गढ़वा में जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया गया और उपायुक्त को मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया रांची में जिला स्कूल शहीद चौक से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मांगों के समर्थन में नेता और कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें सरकार द्वारा 25 अगस्त को जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में सुधार और निगरानी के लिए गठित एक कमेटी पर सवाल उठाया है. मरांडी ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है कि फरवरी 2024 से JSSC के अध्यक्ष पद पर आसीन वित्त सचिव प्रशांत कुमार को ही इस समिति में शामिल कर दिया गया है. उन्होंने कहा है, “सितंबर 2024 की विवादित JSSC-CGL परीक्षा प्रशांत कुमार के कार्यकाल में आयोजित हुई. परीक्षा रद्द करनी पड़ी.  JSSC कार्यालय में छापेमारी हुई.  आयोग के…

Read More

रामगढ़ः जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त महाअभियान के तहत सोमवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के सदस्यों के साथ दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से यात्रा निकाली. यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों में जाएगी. इस यात्रा के जरिए देवेंद्र नाथ महतो झाखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के साथ व्यापक सुधार की मांग को मजबूती देंगे. यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को देवेंद्र का कारवां हजारीबाग जिला में प्रवेश करेगा. देवेंद्र नाथ महतो ने रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान 16 दिनों की भूख हड़ताल भी की थी.…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने जेपीएससी की परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर स्वतंत्र सीबीआई जांच की मांग पर राज्य सरकार समेत सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है. सोमवार को इस याचिका पर सीजेआई सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई हुई. जेपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए देश की सर्वोच्च अदालत में सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की गयी है. यह याचिका हरिशरण देवगन ने दायर की है. दायर याचिका में 19 अप्रैल को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की सीबीआई जांच की मांगकी गई है. इसके अलावा परीक्षा से…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि छात्र आंदोलन को लेकर उपजे विवाद में बीजेपी ही भड़का रही है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने छात्रों की आड़ में बीजेपी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज थी और आंदोलन को झामुमो समेत इंडिया अलायंस के दलों का नैतिक समर्थन मिला था. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की प्रक्रिया शुरू की…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा के एक इंटरव्यू को लेकर हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार को घेरा है. मरांडी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंगित करते हुए कहा “झारखंड लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जेपीएससी में व्याप्त कदाचार और अनियमितताओं की जानकारी आपके राजदार और कथित ‘सुपर सीएम’ के रूप में चर्चित मंत्री सुदिव्य कुमार उर्फ सोनू को बहुत पहले ही दे दी गई थी. इसके बावजूद मंत्री जी लंबे समय तक खामोश रहे.…

Read More

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है. अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत द्वारा प्रतिनिधित्व किए जा रहे कार्यकर्ता हरिशरण देवगन द्वारा दायर याचिका में मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए मौखिक रूप से उल्लेख करने का तत्काल अनुरोध भी किया गया है. याचिका में तर्क दिया गया कि राज्य सरकार द्वारा परीक्षा रद्द करने के बावजूद जवाबदेही तय की जानी चाहिए और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। याचिका में अदालत…

Read More